फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिले

बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिले

Thu, 15 Mar 2018 07:31 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिले
बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी खुश
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में बर्फ का लुत्फ ले सकेंगे सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला में ताजा हिमपात से मनाली के पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फबारी को कारोबारी आगामी पर्यटन सीजन के लिए अच्छा मान रहे हैं। मनाली के पर्यटन व्यवसायी प्रवीण फैके, विनित मेहंदी रत्ता, कमलेश बोध, अजय अवरोल ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। सीजन से पहले बर्फबारी देशभर के पर्यटकों को मनाली की ओर आकर्षित करेगी।

इस संबंध में मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष मनाली में सहित समूची घाटी में बर्फबारी नहीं हुई जो पर्यटन सीजन के लिए घातक था लेकिन ताजा बर्फबारी से मनाली के पर्यटन व्यवसायियों को राहत मिली है। रोहतांग पास सहित मनाली के पर्यटन स्थल कोठी, गुलाबा, धुंधी, मढ़ी, ब्यास कुंड और पलचान में ताजा हिमपात हुआ है। इन दिनों हुई बर्फबारी पर्यटन सीजन के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं है। गर्मियों में पर्यटकों को भारी बर्फ से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। बर्फबारी और घाटी में हुई बारिश से घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान सैलानियों को लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed