{"_id":"5a4e521f4f1c1b35198b4cd0","slug":"161515082271-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 मकान आए अतिक्रमण की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 मकान आए अतिक्रमण की चपेट में
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 15 मकान आए अतिक्रमण की चपेट में
कसोल में अवैध कब्जे को लेकर निशानदेही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी के पर्यटन स्थल कसोल में टास्क फोर्स की ओर से की जा रही निशानदेही का दौर वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे चरण की निशानदेही में वीरवार को कसोल में 15 मकानों में आंशिक रूप से अतिक्रमण पाया गया। इन मकानों में किसी का परिसर, किसी का कोना तो किसी का रास्ता सरकारी जमीन में पाया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही कार्रवाई से घाटी के लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। तहसीलदार भुंतर डीसी ठाकुर की अगवाई में चल रही टॉस्क फोर्स की निशानदेही के पहले दिन कसोल के 18 होटल, मकान, होमस्टे व रेस्तरां की निशानदेही की गई थी। इसमें चार मकान व रेस्तरां पूरी तरह से अवैध पाए गए हैं। जबकि अन्य 14 ने भी सरकारी व लोक निर्माण की जमीन पर कुंडली मार रखी है। जबकि दूसरे दिन की निशानदेही में 15 मकान अतिक्रमण में जद में आए हैं। वन परिक्षेत्र कसोल के वन अधिकारी तेजस्वी भारती ने कहा कि अभी तक की गई पैमाईश की कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि निशानदेही का काम पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों का हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।