{"_id":"59e75da34f1c1b69678b6443","slug":"161508335011-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".35 साल बंजार के स्थानीय उम्मीदवार को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.35 साल बंजार के स्थानीय उम्मीदवार को मिला टिकट
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। काफी लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बंजार विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा ने पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा के बजाए सुरेंद्र शौरी को टिकट थमाया है। सुरेंद्र शौरी के रूप में 35 साल बाद स्थानीय उम्मीदवार टिकट मिला है। इसको लेकर बंजार की जनता में भी भारी उत्साह है।
बंजार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा और भाजयुमो नेता सुरेंद्र शौरी ने टिकट के लिए दावा पेश किया था। इससे पहले बंजार विस क्षेत्र से स्थानीय बाशिंदों में बंजार से बेली राम ठाकुर कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1967 में विस क्षेत्र में विधायक का चुनाव लड़ चुके दिले राम शबाव ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा व विपक्ष में भाजपा प्रत्याशी राजा महेंद्र सिंह को पछाड़ते हुए बंजार विस क्षेत्र में सराज के विधायक के रूप में नाम दर्ज करवाया।
बंजार से हिविंका के बैनर तले पलाहच से संबंध रखने वाले दिलीप विष्ट भी बंजार से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1982 के बाद बंजार के स्थानीय उम्मीदवार को टिकट नहीं मिल सका। जब जनता स्थानीय विधायक के रूप उम्मीदवार को देखना चाहती है। सुरेंद्र शौरी का कहना कि काफी लंबे समय से बंजार विस क्षेत्र से स्थानिय उम्मीदवार के लिए टिकट की मांग थी जिस पर आला हाईकमान ने मोहर लगा दी है। अब देखना यह है कि कांग्रेस आलाकमान फाइनल लिस्ट बंजार विस से किस उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारती है।