{"_id":"695e96e16ac109e2a409112b","slug":"16-rover-rangers-of-kullu-college-will-participate-in-the-national-jamboree-kullu-news-c-89-1-ssml1013-166002-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगे कुल्लू काॅलेज के 16 रोवर-रेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगे कुल्लू काॅलेज के 16 रोवर-रेंजर
Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगे कुल्लू कालेज के 16 रोवर-रेंजर रवाना होने से पहले प्रधानाचार्य
छत्तीसगढ़ में 9 जनवरी को आयोजित होगी प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी।
क़ुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर रेंजर यूनिट के 16 स्वयंसेवियों का चयन छत्तीसगढ़ में होने वाली प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन 9 से 13 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के बुधली में होगा।
प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बताया कि चयनित दल में 8 रोवर और 8 रेंजर शामिल हैं। ये कॉलेज के साथ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह दल 6 जनवरी को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गया है। चयनित रोवर्स में सौरभ ठाकुर, टिकम राम, दिव्यांशु ठाकुर, विजय कुमार, आर्यन, सुजल, रवि ठाकुर और कृष्ण शामिल हैं। रेंजर दल में पलक, संध्या, कंचन, पूजा, दिव्या, डिंपल, दीक्षा और कृतिका का चयन हुआ है। इस दल का नेतृत्व रोवर लीडर प्रो. ज्योति चरण, रेंजर लीडर प्रो. मोनिका नेगी के साथ डॉ. हेम राज भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस तरह के आयोजनों से छात्रों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। उनके भीतर नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास होता है। कॉलेज प्रशासन ने दल की सफल यात्रा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
--