{"_id":"5cffba16bdec22075b0c1cdd","slug":"156026318118-kullu-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-लेह मार्ग पर दूसरे दिन ही थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-लेह मार्ग पर दूसरे दिन ही थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर पलटा ट्रक, पर्यटक वाहन फंसे
सड़क पर दूसरे दिन ही आवाजाही हो गई बंद, जिंगजिंगबार में पलटा सरिया लेकर जा रहा ट्रक
दारचा से लेह की तरफ पर्यटक और मालवाहक वाहनों पर रोक
मनाली से लेह की तरफ निकले थे 250 पर्यटक समेत अन्य वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर महज एक दिन ट्रैफिक बहाल होने के बाद दूसरे ही वाहनों के पहिये थम गए हैं। बारालाचा दर्रा के पास जिंगजिंगबार में एक ट्रक पलट जाने से मनाली-लेह सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। दारचा पुलिस चेक पोस्ट पर लेह की तरफ जाने वाले सैकड़ों पर्यटक और मालवाहक वाहनों को रोक दिया गया है। हालांकि सोमवार को मनाली से लेह की तरफ लगभग 250 पर्यटक वाहन और मालवाहक गाड़ियों रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि जिंगजिंगबार के आसपास पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। बारालाचा, रोहतांग दर्रा समेत लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। ऐसे में पारा शून्य के आसपास चला गया है। इससे घाटी और जिंगजिंगबार की तरफ फंसे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात को देखते हुए लाहौल-स्पीति पुलिस ने फिलहाल दारचा से आगे लेह की तरफ जाने वाले पर्यटक और मालवाहकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। लिहाजा दारचा से पर्यटक वाहनों को केलांग की तरफ वापस लौटना पड़ा है। जिंगजिंगबार में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मनाली-लेह सामरिक मार्ग से सेना के वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हो पाई है। दारचा पुलिस चेकपोस्ट के प्रभारी के मुताबिक सोमवार देर शाम सरिया से लदा एक मालवाहक जिंगजिंगबार के पास पलट जाने से ट्रैफिक बंद हो गया है। खराब मौसम के बाद पर्यटकों को लेह की तरफ भेजना जोखिम भरा साबित हो सकता है। लिहाजा लाहौल-स्पीति पुलिस ने दारचा से लेह की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।