{"_id":"5cf68718bdec2207362d2d0c","slug":"15596603074-kullu-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती एक मरीज ने सोमवार रात को तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। प्रवासी मजदूर का अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश (30) पुत्र मुन्ना शर्मा निवासी गांव भेलवा, डाकघर वभनी, तहसील वभनी, जिला मधेपुरा, बिहार कसोल में काम करता था। काम पर लगे हुए उसे दो दिन ही हुए थे। इस दौरान वह बीमार हो गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बीमार होने के कारण वह काफी परेशान बताया जा रहा था। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अचानक बिस्तर से उठा अस्पताल की तीसरी मंजिल की खिड़की के पास खड़ा हो गया। इससे पहले दूसरे लोग कुछ समझ पाते कि वह क्या करने जा रहा है, उसने एकदम से खिड़की से छलांग लगा दी। मरीज के खिड़की से छलांग लगाते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मरीजों के साथ तीमारदार सभी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर की ओर दौड़े। अस्पताल में मरीज के साथियों व लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। मरीज को खिड़की से कूदने के बाद सिर में चोटें आई हैं। गौर रहे कि अस्पताल की खिड़की से छलांग लगाए जाने का इस साल का पहला मामला है। मरीज व तीमारदार इस घटना के बाद दहशत में है। वहीं लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से भी मांग की है कि अस्पताल की खिड़कियों में जालियां लगाई जानी चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।