फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेंशनर्स कल्याण बोर्ड, जेसीसी का करें गठन

पेंशनर्स कल्याण बोर्ड, जेसीसी का करें गठन

Sun, 02 Jun 2019 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर्स कल्याण बोर्ड, जेसीसी का करें गठन
सांकेतिक तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन भुंतर खंड की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भुंतर खंड के प्रधान एनके हांडा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने चर्चा कर कई प्रस्ताव भी पारित किए। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे जल्द पेंशनर कल्याण बोर्ड और पेंशनरों की जेसीसी का गठन करें। फेडरेशन के साथ बैठकों की तिथियां तय करें। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मांग की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देय भत्ते जारी करने के लिए महाप्रबंधक एचआरटीसी को आदेश दिए जाएं। परिवहन मंत्री संघ के साथ बैठक की तिथि भी तय करे। फेडरेशन ने खेद जताया कि एचआरटीसी में चालक-परिचालक न होने से कई बसें खड़ी हैं। कई रूटों पर लोगों को बस सेवाएं प्राप्त नहीं हो रही है। फेडरेशन ने मांग की कि एचआरटीसी में खाली पड़े सभी पदों को तुरंत भरा जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। मनाली में लिए जाने वाले ग्रीन टैक्स का आधा हिस्सा कुल्लू क्षेत्र को भी स्वीकृत करें, क्योंकि मनाली जाने वाले पर्यटक वाहन कुल्लू होकर ही जाते हैं। फरवरी 2019 की बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को लागू करवाने के लिए उपायुक्त विभिन्न विभागों को आदेश जारी करे। आरटीओ कुल्लू भी फेडरेशन के साथ बैठक की तिथि तय करे। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से भाजपा चारों सीटों पर जीत हासिल करने में सक्षम हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त राज्य मंत्री नियुक्त किया है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए ही गौरव की बात है। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। बैठक में सर्वप्रथम पारला भुंतर के पेंशनर इंद्रजीत शर्मा के बड़े भाई स्व. डोला राम के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद, जिला महासचिव नौमी राम, जेके वैद्य, टेकराम शर्मा, फतेह सिंह, हिरदे राम, शेर सिंह, प्रेमलता, लीला शर्मा, बालो देवी, कुल्लू खंड के प्रधान जेएन शर्मा, जिला प्रेस सचिव अशोक शर्मा, वित्त सचिव डीआर भोपला, महासचिव हरी सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed