{"_id":"5ceffe7fbdec2207703180cd","slug":"155923217415-kullu-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ की टीम ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ की टीम ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
रोहतांग, धुंधी, बिजली महादेव और अन्य स्थानों का किया दौरा
15 दिवसीय प्रवास पर है एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए जिले के 15 दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल पहुंचा है। एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम ने तीन दिन में निर्माणाधीन रोहतांग सुरंग के दक्षिणी छोर धुंधी, रोहतांग, मढ़ी, फोजल जलविद्युत स्टेशन, खराहल घाटी और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। भटिंडा स्थित एनडीआरएफ की सातवीं वाहिनी के क्षेत्रीय केंद्र नूरपुर से निरीक्षक अजय शुक्ला के नेतृत्व में आई इस टीम ने रोहतांग मार्ग पर फंसे ट्रक को निकालकर यातायात बहाल किया। टीम के सदस्यों ने मनाली में होटल एसोसिएशन के सदस्यों को आपदा प्रबंधन की बारीकियों से भी अवगत करवाया और किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध करने की अपील की। उन्होंने होटल स्टाफ को भी जागरूक करने और नियमित रूप से मॉक ड्रिल करवाने पर जोर दिया। अजय शुक्ला ने कहा कि हर होटल के आसपास एक खुला स्थान जरूर होना चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीएम अक्षय सूद ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने बिजली महादेव के निकटवर्ती गांवों का भी दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों से संसाधनों की जानकारी ली और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान की। एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने नग्गर विकास खंड के कई शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और विद्यार्थियों को राहत और बचाव के गुर सिखाए। टीम में निरीक्षक अजय शुक्ला, उपनिरीक्षक जितेश, उपनिरीक्षक अशोक कुमार और 22 जवानों के अलावा होमगार्ड के कंपनी कमांडर केके भंडारी भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।