{"_id":"5c4f1533bdec224c8b1af164","slug":"151548686643-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के लिए नहीं खुला कुल्लू-मनाली वामतट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के लिए नहीं खुला कुल्लू-मनाली वामतट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बर्फबारी से बंद कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग चौथे दिन बाद भी बसों के लिए नहीं खुला है। इससे वामतट की दर्जन भर पंचायतों को परेशान होना पड़ रहा। ऐसे में लोगों को टैक्सी में महंगा सफर करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रीणी नाले में पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।
पिछले 22 दिनों से बसों की आवाजाही के लिए बंद एनएच 305 को बहाल करने के लिए एनएच अथॉरिटी ने फिर बर्फ हटाओ अभियान को तेज कर दिया है। अभी भी करीब दस किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम शेष है। ऐसे में बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को कुल्लू दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 300 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा है। इसके लिए बंजार-गाड़ागुशैणी, रोहाचला, करशाला, जाणा, पलचान, कोठी व सोलंगनाला समेत कई रोड पर बसों के साथ अन्य छोटे वाहनों की सेवा ठप चल रही है। कुल्लू-मनाली वामतट के बंद होने से लोगों को बर्फ के बीच मीलों पैदल मनाली जाना पड़ रहा है। उधर,एनएच अथॉरिटी के एसडीओ सुनील गुप्ता ने कहा कि उनकी ओर से जलोड़ी दर्रा को खोलने के लिए बर्फ हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। मौसम ने साथ दिया तो एनएच 305 को बहाल कर दिया जाएगा। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि एनएच अथॉरिटी और लोनिवि समेत सभी संबंधित अधिकारियों को बर्फबारी से ठप जनजीवन को पटरी पर लाने के आदेश दिए गए हैं।