{"_id":"5c35faa8bdec2256f6521108","slug":"151547041448-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से तीन दिन में डूबे दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से तीन दिन में डूबे दो करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की 30 फीसदी आबादी बर्फ के आगोश में हैं। तीन दिनों के भीतर हुई बर्फबारी से जिला कुल्लू का जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रशासन ग्रामीण इलाकों के जनजीवन को सामान्य करने में जुट गया है। बर्फबारी ने सरकार को करीब दो करोड़ की चपत लगाई है।
तीन दिनों में लोक निर्माण विभाग, एनएच अथॉरिटी सहित अन्य विभागों के दो करोड़ रुपये डूब गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान लोनिवि को करीब एक करोड़ का हुआ है। इसके अलावा बंजार क्षेत्र को 2.50 लाख तथा आनी क्षेत्र को 87.50 लाख की क्षति हुई है। एनएच अथॉरिटी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान औट-बंजार-सैंज एनएच-305 के बंद होने से हुआ है। अभी भी जिले के कई गांव की सड़कें बंद हैं। करीब तीन दर्जन पेयजल पेयजल योजनाएं जाम हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए मीलों दूर जाना पड़ रहा है। तीन दिनों तक बर्फबारी होने से सबसे अधिक नुकसान छह जनवरी को 1.18 करोड़ रुपये का आंका गया है। सात जनवरी को 69 लाख और पांच जनवरी को 2.50 लाख का नुकसान हुआ है।
ड़कों, पेयजल स्कीमों को बहाल करने के दिए निर्देश
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि पांच से सात जनवरी तक हुई बर्फबारी से जिले मेें करीब दो करोड़ का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से बंद सड़कों, पेयजल स्कीमों व बिजली के ट्रांसफार्मर को बहाल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि 12 जनवरी तक घाटी की ऊंची पहाड़ियों में मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पर्यटक व घाटीवासी मौसम को भांपकर ही आवाजाही करें।