फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.36 करोड़ की सिंचाई योजना से 55 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

1.36 करोड़ की सिंचाई योजना से 55 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
1.36 करोड़ की सिंचाई योजना से 55 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
55 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
विज्ञापन

मंगलौर गांव में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया सिंचाई योजना का शिलान्यास
ढोरू रोपा, शराई और सिधवां सिंचाई योजना की रखी गई नींव
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सोमवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगलौर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत एक करोड़ 36 लाख की लागत से बनने वाली ढोरू रोपा, शराई और सिधवां सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।

रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र की लगभग 55 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए करोड़ों की सिंचाई योजनाएं मंजूर की गई हैं। इन सिंचाई योजनाओं से हिमाचल के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के ढांचागत विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से हिमाचल को अरबों रुपये का बजट जारी किया गया है। अकेले बंजार विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए ही 104 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत भी बंजार को 5 करोड़ का बजट दिया गया है। इससे क्षेत्र की वोल्टेज समस्या दूर हो जाएगी। रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से बंजार के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की राशि जारी की है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 11 माह के कार्यकाल में बंजार विस क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर की गई हैं। इन विकासात्मक योजनाओं के अलावा बंजार के लिए सब-जज कोर्ट, अग्निशमन चौकी, 4 करोड़ का नेचर लर्निंग सेंटर और 12 करोड़ का अन्य प्रोजेक्ट भी स्वीकृति किया गया। शौरी ने कहा कि बंजार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन से एक विस्तृत योजना का खाका तैयार कर रहे है। इससे क्षेत्र का कायाकल्प होगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा और स्थानीय पंचायत प्रधान वीना भारती ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, एसडीएम एमआर भारद्वाज, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता भारतभूषण गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed