फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चंद मिनट में स्वाह हो गई जीवनभर की पूंजी

चंद मिनट में स्वाह हो गई जीवनभर की पूंजी

Sat, 17 Feb 2018 07:20 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
चंद मिनट में स्वाह हो गई जीवनभर की पूंजी
चंद पलों में राख हो गया आशियाना
विज्ञापन

अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी के गाहर पंचायत के छाउधार गांव में एक परिवार अपने घर के बरामदे में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहा था। उसी समय अचानक घर के कोने में आग भड़क गई और देखते ही देखते काष्ठकुणी शैली का बना ढाई मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। आग को देखकर अफरातफरी मच गई। प्रभावित घर से किसी वस्तु को निकाल नहीं पाए। घर में भड़की आग को देखकर आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े, लेकिन भयानक आग ने पूरे मकान को देखते ही देखते स्वाह कर दिया।

मोहन लाल ने बताया कि अचानक आग लगने से वे एकाएक घबरा गए और कुछ भी सामान को बचा नहीं पाए। आग में नगदी के साथ घर में रखे सोना व चांदी के जेवरात भी राख के ढेर में तब्दील हो गए। मकान में अधिकतर लकड़ी का इस्तेमाल हुआ था। इसी कारण आग एकदम भयानक रूप धारण कर दिया और घर का कुछ भी सामान बचाने में समय भी नहीं मिल पाया। लोगों और दमकल विभाग ने भी घर को बचाने में काफी प्रयास किया, लेकिन हवा तेज चलने से आग और फैल गई। हालांकि स्थानीय लोगों के साथ अग्निशमन विभाग के गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन मकान को नहीं बचाया गया। उधर, प्रभावित परिवार के लोग अब सर्द मौसम में खुले आसमान में नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed