फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नववर्ष पर कुल्लू में हॉफ मैराथन, 11 दिसंबर तक करें पंजीकरण

नववर्ष पर कुल्लू में हॉफ मैराथन, 11 दिसंबर तक करें पंजीकरण

Mon, 04 Dec 2017 07:26 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर कुल्लू में हॉफ मैराथन, 11 दिसंबर तक करें पंजीकरण
मैराथन - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। नववर्ष 2018 के उपलक्ष्य पर पहली जनवरी को कुल्लू जिला में हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन का जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला आपदा प्रबंधन व युवा, सेवाएं व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में करवाई जाएगी। उपायुक्त युनूस ने सोमवार को इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस मैराथन की थीम सामर्थय रहेगी ताकि आम जनता को प्राकृतिक आपदा से निपटने के प्रति जागरूक किया जा सके।इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी मैराथन आयोजित की जाएगी। इस मैराथन में युवा वर्ग के लिए 21 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दूरी का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह रन फॉर फन के लिए 3 किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी होगी। युवा एवं महिला वर्ग के लिए 11 हजार, 8 हजार और पांच हजार का क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा नकद इनाम रखा गया है। इसके अतिरिक्त 5 अन्य लोगों को प्रोत्साहन राशि के रूप पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। रन फोर फन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रथम पुरस्कार 2100, दूसरा 1100 और तीसरा पुरस्कार 500 रूपये की नकद राशि दी जाएगी। सभी इच्छुक प्रत्याशी 11 दिसंबर से युवा व खेल विभाग के कार्यालय में अपने नाम पंजीकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस मैराथन का आयोजन कुल्लू से भुंतर के बीच किया जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे इस हॉफ मैराथन में अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करें। उपायुक्त ने युवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश किए कि इस मैराथन के बारे में अधिक प्रचार-प्रसार करें जिससे जिला कुल्लू के अलावा अन्य जिलों व राज्यों के प्रतिभागी में इसमें भाग ले सकें। बैठक में एसडीएम सन्नी शर्मा, सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed