फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   उफनती ब्यास में उतारी राफ्ट,पुलिस ने दबोचा

उफनती ब्यास में उतारी राफ्ट,पुलिस ने दबोचा

Sun, 02 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
उफनती ब्यास में उतारी राफ्ट,पुलिस ने दबोचा
कुल्लू। बीते दिनों भारी बारिश के कारण ब्यास नदी पूरे उफान पर है। इसके बावजूद कुछ राफ्ट ऑपरेटर पर्यटकों की जान को खतरे में डालकर राफ्टिंग करवा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी सैलानियों की जान से खेलने वाले राफ्टरों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए रविवार को एक राफ्ट को कब्जे में लिया है। बजौरा के पास गुपचुप राफ्टिंग करवा रहे ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को मिली एक गुप्त सूचना के बाद तुरंत हरकत में आई भुंतर पुलिस की एक टीम ने बजौरा के पास दबिश दी। पुलिस की टीम ने मौके पर ब्यास नदी में एक राफ्ट को पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ब्यास नदी पूरे उफान पर है। इसमें राफ्टिंग खतरे से खाली नहीं है। ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण जिला प्रशासन ने राफ्टिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद कुछ आपरेटरों द्वारा प्रतिबंध के उल्लंघन की कुछ शिकायतें मिल रही थीं। नेगी ने बताया कि पुलिस ने इन शिकायतों के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बजौरा के पास एक राफ्ट को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

राफ्ट आपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राफ्ट को जब्त करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
......रोशन ठाकुर
्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed