{"_id":"61d5da989d5eac7c3435a8df","slug":"15000-new-himcare-card-will-be-make-in-kulu-district-kullu-news-sml3958055178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में बनेंगे 15000 नए हिमकेयर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में बनेंगे 15000 नए हिमकेयर कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में इस साल 15000 नए हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला के पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिमकेयर योजना के लिए पात्र लोग 31 मार्च तक अपने कार्ड बना सकते हैं। वहीं, इससे पहले विभाग जिलाभर में 34751 लोगों के हिमकेयर कार्ड बना चुका है।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग 2022 में 15 हजार नए कार्ड योजना से जोड़कर 50 हजार लोगों को लाभ पहुंचाने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। विभाग की प्रयास है कि अधि से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा जाए। लोग गंभीर बीमारी में योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। वहीं, हिमकेयर योजना में पंजीकृत लाभार्थी अब अपना स्वास्थ्य कार्ड का नवीनीकरण (रिन्यू) भी करवा सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से नया हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा कार्ड धारक अपना पुराना कार्ड भी रिन्यू करवा सकता है।
गौरतलब है कि लाभार्थी अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर भी नए कार्ड बनाने और पुराने कार्ड की नवीनीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। हिमकेयर कार्ड किसी भी आयु वर्ग का पात्र व्यक्ति बना सकता है। पेंशनर एवं सरकारी कर्मचारी हिमकेयर योजना में नहीं आते हैं। लेकिन वे अपने बच्चों जिनकी आयु 25 वर्ष से अधिक हैं। उनका हिमकेयर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
योजना के जिला समन्वयक धर्मपाल ने कहा कि 31 मार्च तक हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे। पात्र लोग क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिला में 34751 लोगों के हिमकेयर कार्ड बनाए गए हैं।
बॉक्स
किस खंड में कितने कार्ड बने
कुल्लू 10679
नग्गर 7573
बंजार 2977
आनी 7677
निरमंड 5645