{"_id":"5c86673abdec221420473a2e","slug":"141552312122-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में मूसलाधार बारिश, रोहतांग-मनाली में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में मूसलाधार बारिश, रोहतांग-मनाली में बर्फबारी
विज्ञापन
हिमपात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/केलांग। देवभूमि कुल्लू और लाहौल में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा में सोमवार सुबह से बर्फबारी जारी है। केलांग और पर्यटन नगरी मनाली में शाम के समय बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए। कुल्लू समेत निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से शीत लहर तेज हो गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में 40 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी की सूचना है। इसके अलावा सोलंगनाला में 10, कोकसर में 15, जलोड़ी दर्रा में 10 और जिला मुख्यालय केलांग में आठ सेंमी बर्फ रिकॉर्ड की है। जिले में 25 से अधिक सड़कों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो गई। यही हाल जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का भी है। यहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीआरओ ने सड़कों को खोलने का काम सोमवार से ही शुरू कर दिया था। रिकॉर्ड बर्फबारी से औट-लूहरी नेशनल हाईवे-305 सवा दो माह से ठप है। अब एनएच अथॉरिटी का डोजर खराब हो गया है। इससे जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाओ अभियान रुक गया है। एनएच प्राधिकरण ने हाईवे को खोलने के लिए दोनों तरफ से मशीनरी तैनाती की है। उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद से पहाड़ों पर हिमपात और और निचले इलाकों से तेज बारिश हो रही है। कहा कि कुल्लू-मनाली फोरलेन हाईवे का कार्य होने और बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने सैलानियों के साथ घाटी के लोगों को मौसम भांपकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी है।