फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनरी, नारियल चढ़ाकर की माता की पूजा-अर्चना

चुनरी, नारियल चढ़ाकर की माता की पूजा-अर्चना

Sun, 14 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
चुनरी, नारियल चढ़ाकर की माता की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। घाटी के देवालयों में शारदीय नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रविवार को अवकाश के दिन जिले के विभिन्न मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

जिले के काईस की माता दशमी वारदा, न्योली रानी माता, पुईद के मां भुवनेश्वरी जगन्नाथी मंदिर, माता पार्वती चौंग, माता नैणा मणिकर्ण, माता गाड़ादुर्गा गुशैणी, माता बूढ़ी नागिन सरयोलसर व जलोड़ी स्थित माता काली के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने चुनरी और नारियल चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की। मनाली स्थित माता हिडिंबा, रामशिला स्थित वैष्णो देवी मंदिर, सरवरी में माता शीतला मंदिर, भेखली की भुवनेश्वरी जगन्नाथी मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन करने पहुंचे। पांचवें नवरात्र में माता की पारंपरिक देवविधि से पूजा की। नवरात्र में घाटी की महिलाएं और युवतियां भी उपवास रखकर अपने मन की मुराद लेकर मां के दरबार पहुंची। दर्शन करने पहुंची शीला, गंगा देवी, चेतना, रिंपी ठाकुर, सुमित्री देवी, नर्मदा, प्रतिष्ठा तथा उमा ठाकुर ने कहा कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रों का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रों के दौरान सच्चे मन से आराधना करने से मुराद पूरी होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान माता के दर्शनों का विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed