फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दिनदिहाड़े सरकारी आवास में घुसकर चोरों ने उड़ाए पांच हजार

दिनदिहाड़े सरकारी आवास में घुसकर चोरों ने उड़ाए पांच हजार

Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
दिनदिहाड़े सरकारी आवास में घुसकर चोरों ने उड़ाए पांच हजार
दिनदिहाड़े सरकारी आवास में
विज्ञापन

घुसकर चोरों ने उड़ाए पांच हजार
सरकारी आवासों में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से की चोरी की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में सरकारी आवासों में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। तीन माह के भीतर सरकारी आवास में चोरी की चौथी वारदात है। गांधी नगर स्थित एसडीएम आवास के सामने बने सरकारी आवास में सामने आया है। शहर के बीचोंबीच दिन दिहाड़े हुई चोरी की घटना से सरकारी कर्मचारियों के साथ शहर के आम लोग भी सहमे हुए हैं। वारदात के बाद लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में चोरी की वारदात को लेकर शिकायत की है।
पीड़ित हरीश कुमार ने कुल्लू सदर थाना में दी शिकायत में कहा कि 15 मई सुबह करीब पौने नौ बजे उनके दोनों बच्चे स्कूल गए और वह स्वयं कार्यालय चले गए। इस दौरान साथ ही दूसरे क्वाटर में रहने वाले पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि क्वार्टर का दरवाजा खुला है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और खुद क्वार्टर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में अंदर सामान चैक करने पर पाया कि अटैची में रखे पांच हजार की रकम गायब पाई गई। इस दौरान ताला भी गायब पाया गया। उन्होंने पुलिस ने इस इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के फोटो व वीडियोग्राफी भी की है। वारदात का अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह को इसी सरकारी भवन में सोने की बालियों समेत कई अन्य सामान चोरी हो गया था। मार्च माह में जिला मुख्यालय के ढालपुर में जिला योजना अधिकारी के सरकारी आवास में भी चोरों ने दिन दिहाड़े दो बार चोरी की घटना का अंजाम दिया था। इस संबंध में एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed