{"_id":"5a8463404f1c1bca798b9a4d","slug":"141518625600-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवरी में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवरी में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का आगाज
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
MAHASHIVRATRI
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी में शिवरात्रि के अवसर पर मनाए जाने वाले दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का बुधवार को आगाज हो गया है। दो दिवसीय मेले में ब्यासा मोड़ के देवता संगम महादेव के साथ देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच और वीरनाथ भी पहुंचे।
आयोजन स्थल पर जाने से पहले इन सभी देवताओं ने जिला के अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ से मिलन किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर देवताओं का रघुनाथ के साथ भव्य मिलन हुआ। इसके बाद सभी देवता वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर सरवरी स्थित पार्क में पहुंचे। देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले में कुल्लवी नाटी का आयोजन किया गया। महिला और पुरूषों ने कुल्लवी परिधानों में सजकर लोगों ने कुल्लवी नाटी भी डाली। इस संबंध में भूतनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद कौंडल ने कहा कि हर वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। वीरवार को मेला संपन्न होने पर सभी देवता-देवालयों की ओर प्रस्थान करेंगे। देवताओं के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शिवरात्रि के अवसर भूतनाथ मंदिर स्थित संगम महादेव मंदिर में देर शाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।