{"_id":"59e600014f1c1bce538b7efd","slug":"141508245505-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाही के बावजूद ब्यास नदी में उतर रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाही के बावजूद ब्यास नदी में उतर रहे सैलानी
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
चेतावनी के बावजूद ब्यास नदी में उतरे पर्यटक। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। मनाही के बावजूद एनएच-21 पर कुल्लू से मनाली के बीच जगह-जगह सैलानी ब्यास नदी में उतर रहे हैं। नदी में अठखेलियों करते हुए सैलानी सेल्फी ले रहे हैं। जोकि जानलेवा साबित हो सकता है। चेतावनी के बावजूद सैलानियों का नदी में उतरने का सिलसिला जारी है। जबकि हर वर्ष आधा दर्जन से अधिक मामले फोटोग्राफी के दौरान ब्यास में बहने के पेश आ रहे हैं।
पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जागरूक करने के उद्देेश्य से प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। जिन्हें दरकिनार कर सैलानी धड्डले से नदी किनारे उतर रहे हैं। ब्यास की जलधारा को कम देखकर सैलानी पत्थरों के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद पर्यटक मौज मस्ती के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। इधर, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर के अनुसार ब्यास नदी में बेशक पानी कम है। नदी का बहाव तेज और पानी ठंडा भी है। ऐसे में कोई भी बह सकता है। पानी कम होने के कारण नदी में पत्थर अधिक होने से गिरते ही व्यक्ति घायल हो सकता है। होटल प्रबंधन की ओर से भी पर्यटकों को इस बारे जागरूक किया जाता है कि नदी किनारे न जाएं। वहीं, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि जागरूकता के लिए जगह-जगह नदी किनारे बोर्ड लगाए हैं। पुलिस समेत अन्य विभाग के अधिकारी पर्यटकों को नदी किनारे जाने से रोकते हैं। अति संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर फेंसिंग करने की योजना है। जिससे नदी किनारे न उतरा जा सके।