{"_id":"595a79474f1c1b0a748b45e0","slug":"141499101511-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में खाने पर विवाद, महिला पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में खाने पर विवाद, महिला पर चाकू से हमला
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में खाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने खाना खा रही महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। मनाली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि मनाली में सोमवार सुबह एक ढाबे में एक महिला खाना खाने गई। उसी समय एक अन्य ग्राहक ढाबे में पहुंचा। इसी बीच महिला को पहले खाना परोसने को लेकर उक्त व्यक्ति ढाबा संचालक से उलझने लगा। बाद में महिला के हस्तक्षेप करने पर वह आपे से बाहर हो गया। उसने तैश में आकर आम काट रहे ढाबा संचालक से चाकू छीनकर महिला के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। महिला का चेहरा खून से लथपथ हो गया। वह अर्धमूर्छित होकर वहीं गिर गईं। यह मंजर देख वहां मौजूद लोग खाना छोड़कर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी भी घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तेजधारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इधर, मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। इसमें तेजधारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। महिला का बयान कलमबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम आरोपी के ठिकाने की ओर रवाना हो गई है।
विज्ञापन