फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   14 candidates contest in Banjar, only one candidate in ward six

Kullu News: बंजार में 14 उम्मीदवारों में टक्कर, वार्ड छह में सिर्फ एक प्रत्याशी

Thu, 07 May 2026 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
14 candidates contest in Banjar, only one candidate in ward six
बंजार। नगर पंचायत बंजार में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया गया था। बुधवार को तीन लोगों ने अपना नाम वापस लिया, अब चुनावी रण में 14 उम्मीदवार रह गए हैं। खास बात यह है कि वार्ड नंबर छह से एक महिला प्रत्याशी मैदान में है। एक उम्मीदवार होने से उन्हें चुनाव चिह्न नहीं दिया गया है। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर एक से अनीता को कुर्सी चुनाव चिह्न मिला है, जबकि बीना को ताला-चाबी, वार्ड दो से कुलदीप सोनी को कुर्सी, गुलशन कुमार को ताला चाबी और सचिन को सिलाई मशीन निशान मिला है। वार्ड तीन से चंद्रा देवी को कुर्सी, पुष्पा देवी को ताला-चाबी और सरला देवी को सिलाई मशीन, वार्ड चार से प्रकाश चंद को कुर्सी और विवेक कुमार को ताला-चाबी, वार्ड पांच से ठाकुर सिंह को कुर्सी और रोशन चौधरी को ताला-चाबी और वार्ड सात से उर्मिला देवी को कुर्सी और सपना को ताला-चाबी चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed