फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खराब मौसम से फिर नाटी आयोजन रद्द

खराब मौसम से फिर नाटी आयोजन रद्द

Fri, 25 Jan 2019 06:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
खराब मौसम से फिर नाटी आयोजन रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन मनाली मनाली के माल रोड पर क्षेत्र की महिलाओं की ओर से कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति खराब मौसम के कारण एक बार फिर से रद्द हो गई है। इसके अलावा मनाली स्कूल में महिला की रस्साकशी और हौरन नृत्य का भी आयोजन किया जाना था। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल मनाली में राइट बैंक और लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की नाटी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन तीन जनवरी को राइट बैंक के महिला मंडलों ने प्रस्तुति दी, जबकि पांच जनवरी को लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की नाटी प्रतियोगिता का आयोजन होना था। पांच जनवरी को मौसम ने अचानक करवट ले ली और मनाली सहित समूची घाटी में भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने के चलते लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की नाटी प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा था। विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली की ओर से प्रतियोगिता के लिए 25 जनवरी की तिथि तय की गई थी। इसके बाद लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों ने तैयारियां भी कर ली थी। लेकिन शुक्रवार को मनाली में बर्फबारी होने के कारण दूसरी बार कार्निवाल कमेटी को नाटी प्रतियोगिता को रद्द करना पड़ा। एसडीम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि साफ मौसम को देखकर ही लेफ्ट बैंक महिला मंडलों की नाटी प्रतियोगिता की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed