फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भूस्खलन की चपेट में आई जीप, तीन घायल

भूस्खलन की चपेट में आई जीप, तीन घायल

Wed, 23 Jan 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन की चपेट में आई जीप, तीन घायल
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली के खलाड़ानाला में पहाड़ी दरकने से एक टाटा सूमो चपेट में आ गई, जिससे तीन युवक घायल हो गए हैं। जीप में बैठे पांच अन्य लोगों ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर जान बचाई। ये सभी लोग यहां पास में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे। हालांकि भूस्खलन की चपेट से एक अन्य वाहन को भी क्षति पहुंची है। लेकिन इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

आयोजन स्थल के पास ही जीप को सड़क के किनारे किया किया हुआ था। लेकिन सवार उसमें बैठे थे। अचानक पहाड़ी से बड़ी चट्टानें जीप पर आकर गिरी। मलबे और चट्टानों की चपेट में आने से अमन (21) निवासी गांव पीज, रोशन लाल (21) निवासी पीज, कपिल (27) घायल हो गए। लुदर, अजय, इशु, शुभम और साहिल ने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को टाटा सूमो से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से कुल्लू अस्पताल लाया गया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें गाड़ी से आगे गिरी। अगर गाड़ी के ऊपर गिरती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना पाकर एसएचओ कुल्लू की अगवाई में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। कहा कि ये सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सड़क किनारे खड़े वाहन पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। तीन युवकों के सिर, टांग व बाजू में चोटें आई हैं। सभी का उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। गौर रहे कि घाटी में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन व हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed