फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विंटर कार्निवाल में हौरन नृत्य की धूम

विंटर कार्निवाल में हौरन नृत्य की धूम

Thu, 03 Jan 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में हौरन नृत्य की धूम
विंटर कार्निवाल में हौरन नृत्य देख दंग रह गए सैलानी
विज्ञापन

महिलाओं ने पर्यटकों को कुल्लू की पुरानी संस्कृति से रूबरू करवाया
हौरन प्रतियोगिता में राइट बैंक के छह महिला मंडलों ने लिया भाग
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन वीरवार को मनाली के माल रोड पर ऊझी घाटी की महिलाओं ने हौरन नृत्य कर वाहवाही लूटी। माल रोड पर हौरन नृत्य प्रतियोगिता के पहले दिन राइट बैंक की महिलाओं की पारंपरिक परिधानों में हौरन की प्रस्तुति देेखकर सैलानी मंत्रमुग्ध हो गए। मनु महिला मंडल मनाली गांव, शक्ति नारायण महिला मंडल नसोगी, शनाग महिला मंडल बटेहड, कपिल महिला मंडल क्लाथ, हिडिंबा महिला मंडल ढुंगरी, छियाल महिला मंडल और मां दुर्गा महिला मंडल मनाली गांव ने सैलानियों को पुरातन संस्कृति से रूबरू करवाया। खिली धूप में हौरन को देखने के लिए माल रोड में सैलानियों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। निर्णायक मंडल के सदस्य तारा चंद ठाकुर ने बताया कि हौरन नृत्य लुफ्त होने के कगार पर है। ऐसे में इस संस्कृति को जिंदा रखने के लिए विंटर कार्निवाल ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि जब घाटी में धान और गेहूं की फसल पक्क कर तैयार होती है, तब हर घर में लोग खुशी में हौरन नृत्य करते हैं। नग्गर पंचायत के पूर्व प्रधान भुवनेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विंटर कार्निवाल में कुल्लवी संस्कृति को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है और आजकल की युवा पीढ़ी और पर्यटक इससे परिचित हो रही है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि विंटर कार्निवाल में हौरन नृत्य को जिंदा रखने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी वामतट और राइट बैंक के महिलाओं में मुकाबला देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वामतट की महिलाएं अपनी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed