फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिले के 300 देवी-देवता आज जाएंगे स्वर्ग प्रवास पर

जिले के 300 देवी-देवता आज जाएंगे स्वर्ग प्रवास पर

Sat, 15 Dec 2018 07:31 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 15 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
जिले के 300 देवी-देवता आज जाएंगे स्वर्ग प्रवास पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिले के करीब तीन सौ देवी-देवता स्वर्ग प्रवास के लिए मार्ग शीर्ष संक्रांति के दिन रविवार को प्रस्थान करेंगे। ऐसे में जिले के देवालयों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगे। देव समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि पौष माह में देवी-देवता स्वर्ग लोक में इंद्र के दरबार में हाजिरी भरने के लिए जाते हैं।

बताया जाता है इस दौरान समस्त देवी, देवता पृथ्वी लोक का बखान इंद्र के दरबार में करते हैं। जिले के कुछ देवता मकर संक्रांति को देवालय लौट जाते हैं। लेकिन कई देवता तीन माह के बाद अपने मंदिर में लौटते हैं। जिला कारदार संघ के अध्यक्ष जय चंद कहते है कि रविवार को जिले में लगभग 300 देवी-देवता स्वर्ग का प्रस्थान करेंगे। घाटी के अधिष्ठाता बिजली महादेव भी रविवार को स्वर्ग प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद मंदिर के कपाट तीन महीने के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना तथा धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। ऐसे में ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन श्रद्धालु और भक्त भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन भोले के दर्शन महज दो दिन महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं और भक्तों को होंगे। मंदिर कमेटी के सचिव एवं समिति सदस्य हेम राज शर्मा बताते है कि बिजली महोदव के कपाट 16 दिसंबर से देवविधि के अनुसार बंद होंगे। इस दौरान मंदिर में भोले के दर्शन श्रद्धालुओं को तीन माह तक नहीं होंगे। इसके बारे में कमेटी ने इश्तहार भी जगह-जगह लगाए है। उधर, बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ नेगी ने कहा कि मंदिर के कपाट हर साल मार्ग शीर्ष की संक्रांति के दिन बंद होते हैं। मंदिर के कपाट 14 मार्च 2019 तक बंद रहेंगे। कहा कि इस देव परंपरा का सदियों से कारकून व हारियान निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed