फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वामतट से गुजरेंगे बड़े वाहन, आज लग जाएंगे सभी नाके

वामतट से गुजरेंगे बड़े वाहन, आज लग जाएंगे सभी नाके

Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
वामतट से गुजरेंगे बड़े वाहन, आज लग जाएंगे सभी नाके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के मद्देनजर अब बड़े वाहन भुंतर से वामतट होकर ही जाएंगे। सुरक्षा समेत यातायात को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस शनिवार को सभी नाके स्थापित कर देगी। इसके साथ नाके में छंटकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। दाएं तट से छोटे व जरूरी वाहनों को ही छोड़ा जाएगा।
दशहरा उत्सव से पहले ही कुल्लू शहर व आसपास पेड़ काटने की वजह से इन दिनों भारी जाम लग रहा है। इसे नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है। वामतट में जिया से रामशिला तक निर्माणाधीन फोरलेन में 15 दिनों के लिए कटिंग कार्य बंद रखा जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए ही पुलिस ने इस बार अतिरिक्त फोर्स बुलाई है, उन्हें वामतट व दाएं तट की सड़क पर तैनात किया जाएगा। ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए भी यातायात का जायजा लेकर उचित पग उठाए जाएंगे। इधर, डीसी यूनुस ने बताया कि यातायात को सुचारु रखने के लिए भुंतर से वामतट होकर बड़े वाहन भेजे जाएंगे। छोटे व जरूरी वाहन दाएं तट से कुल्लू शहर होकर गुजरेंगे। कहा कि सभी प्रकार की तैयारियों के लिए सब कमेटियों को भी बैठक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


लालड़ी नृत्य भी रहेगा आकर्षण
दशहरा उत्सव के दौरान एक दिन शाम को लालड़ी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें महिला व पुरुष ढीली नाटी डालकर मनोरंजन करेंगे। बीच में आग जलाकर सभी लोग पारंपरिक नृत्य करेंगे। लालड़ी कुल्लू जिला की पारंपरिक नाटियों में से एक है। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सेक्टर में वॉच टावर से रहेगी नजर
हर सेक्टर में लोगों की गतिविधियां पर वॉच टावर से नजर रहेगी। इनमें तैनात कर्मचारी हर चीज पर निगरानी रखेंगे। निगरानी के दौरान कुछ भी संदिग्ध दिखने पर इसकी तुरंत सूचना दी जाएगी और त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


3500 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में डालेंगी नाटी
दशहरा उत्सव के दौरान एक दिन करीब 3500 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालेंगी। नाटी के लिए नारी गरिमा थीम तय की गई है। बैठक में पांच हजार महिलाएं बुलाने के लिए भी चर्चा की गई। लेकिन बाद में नाटी के सही संचालन के लिए 3500 महिलाएं ही इसमें शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed