फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मतदान में बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने दिखाया मजोश

मतदान में बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने दिखाया मजोश

Sun, 29 Jul 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
मतदान में बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने दिखाया मजोश
मतदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जिप खाड़ागाड़ वार्ड उप चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। उप चुनाव में करीब 65.90 फीसदी मतदान हुआ। मतदान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने रुचि दिखाई। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। 66 पोलिंग बूथों में मतदाताओं ने मतदान किया। हालांकि जिला परिषद उप चुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे। बंजार के मेला मैदान में मतगणना की जाएगी।

जिला परिषद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार बालक राम ठाकुर ने मोहनी पोलिंग बूथ में मतदान किया। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दुष्यंत ठाकुर ने बलागाड़ बूथ में सुबह करीब 11.30 बजे मतदान किया। जिभी बूथ में 97 वर्षीय पिंखरी देवी ने भी मतदान किया। मतदान को लेकर युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। जिला परिषद उप चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने के चलते मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। पोलिंग स्टेशन पर चहल-पहल बनी रही। इस दौरान किसी भी मतदान केंद्र में कोई गड़बड़ी या अशांति संबंधी सूचना नहीं है। सुबह के समय मतदान थोड़ा कम हुआ। लेकिन नौ बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। दोपहर एक बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान हो चुका था। इसके बाद तीन बजे तक मतदान चलता रहा। कुछ मतदान केंद्रों में लाइन लंबी होने के कारण तीन बजे के बाद मतदान होता रहा। जिला परिषद उप चुनाव के मतों की गणना पुलिस पहरे में सोमवार को बंजार में होगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। सोमवार को होने वाली मतगणना पर सभी की नजर है। एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज और बीडीओ बंजार लोतम राम ठाकुर ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ है। सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed