फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चरस तस्करी के दोषी को दस साल कठोर कारावास

चरस तस्करी के दोषी को दस साल कठोर कारावास

Fri, 13 Jul 2018 09:17 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करी के दोषी को दस साल कठोर कारावास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। स्पेशल जज दो जिया लाल आजाद की अदालत ने शुक्रवार को चरस तस्करी के आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल कठोर कारावास सजा का फैसला सुनाया। कोर्ट ने एक लाख रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। जुुर्माना न देने पर एक साल अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। दोषी को वर्ष 2016 में कसोल के पास दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2016 को हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह अन्य पुलिस जवानों के साथ कसोल से रशोल के बीच रास्ते पर छनाल बेहड़ में शाम सवा छह बजे नाके पर थे। इस बीच एक व्यक्ति रशोल से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उसके साथ ही सामान था। पुलिस को देखकर व्यक्ति ने हाथ में पकड़ा हुआ सामान एक चीड़ के पेड़ के पीछे छुपा दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम टपे राम पुत्र तोता राम निवासी रशोल डाकघर कसोल, जिला कुल्लू बताया। पूछताछ में आरोपी ने छुपाए गए सामान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तलाशी के दौरान कैरी बैग से दो किलो चरस बरामद की गई। जांच और सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी होने पर कोर्ट में चालान पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें व गवाहों के बयान सुनने के बाद कोर्ट ने व्यक्ति को दोषी करार दिया और दस साल कठोर कारावास व एक लाख रुपये जुर्माने के आदेश दिए। उधर, उप जिला न्यायवादी पंकज धीमान ने कोर्ट से दोषी को सजा का फैसला सुनाने की पुष्टि की। कहा कि मामले में 13 गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed