फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कांग्रेस ने नए चेहरों पर खेला दांव

कांग्रेस ने नए चेहरों पर खेला दांव

Fri, 20 Oct 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने नए चेहरों पर खेला दांव
कुल्लू। कांग्रेस ने कुल्लू जिला में नए चेहरों पर दांव खेला है। अभी तक घोषित दोनों टिकट नए चेहरों को मिले हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र से आदित्य विक्रम सिंह और आनी विस क्षेत्र से बंसी लाल को मैदान में उतारा हैं। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सत्तासीन है। आनी विस क्षेत्र से वर्तमान विधायक खूब राम का नाम टिकट सूची से गायब है।
विज्ञापन

बंजार विस क्षेत्र से टिकटार्थी आदित्य विक्रम सिंह सीएम वीरभद्र सिंह के गुट के माने जाते हैं। वह पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं। जबकि बंसी लाल कांग्रेस सेवा दल आनी के अध्यक्ष हैं। दोनों ही टिकटार्थी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बंजार से दुष्यंत ठाकुर, राम सिंह मियां, आदित्य विक्रम सिंह का नाम केंद्रीय समिति को भेजा गया था। तीनों ही पहली ही बार चुनावी समर में उतर थे, लेकिन हाईकमान ने आदित्य विक्रम सिंह पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। वहीं, आनी से वर्तमान कांग्रेस विधायक खूब राम का टिकट कट गया है। उनका टिकट कटने से समर्थकों में मायूसी है। नए चेहरे को टिकट देने से संगठन में उथल-पुथल मच गई है।
विज्ञापन


कुल्लू व मनाली से भी नए चेहरे टिकट दौड़ में
कुल्लू सदर से कांग्रेस टिकट के लिए नया चेहरा अरूण शर्मा भी दौड़ में हैं। जबकि मनाली से हरि चंद शर्मा नया चेहरा है। वहीं, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ व कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर पहले भी कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक कुल्लू सदर व मनाली के लिए कांग्रेस ने टिकट फाइनल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed