{"_id":"5c8cf640bdec2214435fb205","slug":"121552741952-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेचे री लानी शौरी पर झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेचे री लानी शौरी पर झूमे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित कलाकेंद्र में शनिवार को आउटर सराज वैली छात्र संगठन ने सालाना समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता एवं समाजसेवी एसआर राम आजाद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कुल्लू साइंस स्कूल के प्रबंधक सुरेश कुमार तथा दयानंद कश्यप विशेष अतिथि मौजूद रहे।
स्टार कलाकार कुशल वर्मा के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी।
कुल्लवी नाटी के साथ फिल्मी गीतों पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के स्टार गायक रहे लोक गायक कुशल वर्मा ने झेचे री लानी शौरी गाने पर विद्यार्थियों को खूब नचाया। इसके अलावा रंग बरसे बड़ा बांका किनोउरी दाइये तथा जेची चंद्रुये साजा लागा गाने पर भी खूब वाहवाही लूटी। एसआर आजाद ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे आपसी भाईचारे का बढ़ावा मिलता रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया है और नशे से दूर करने का आह्वान किया है। आउटर सराज छात्र संगठन के प्रधान दुनी चंद राणा, सचिव टिंकू, कोषाध्यक्ष दलीप कुमार, नवल कुमार, दीपिका ठाकुर, मोनिका कटोच, सुभाष ठाकुर तथा डैनी ठाकुर ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी आउटर सराज वैली छात्र संगठन का सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसके चलते जिला निर्वाचन तहसीलदार चुनी लाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ. लाल सिंह, शिक्षक भागे राणा, जगदीश ठाकुर तथा तथा रविंद्र कटोच भी मौजूद रहे।