फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मटर की फसल पर पड़ी मौसम की मार

मटर की फसल पर पड़ी मौसम की मार

Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
मटर की फसल पर पड़ी मौसम की मार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू में अत्यधिक बारिश और बर्फबारी से सड़क, पानी और बिजली के अलावा खेतों में फसलों को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि नकदी फसल मटर पर मौसम की भारी मार पड़ रही है। कुछ दिन पहले ओलावृष्टि के कारण मटर के पौधों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा अधिक बारिश से पौधों में रोग भी पनप रहे हैं।

किसानों का कहना है कि कई मटर पौधे ओले की चपेट में आए गए हैं। इससे पौधे पीले पड़ रहे, जिससे उनका विकास भी थम गया है। जिला कुल्लू में 1500 हेक्टेयर भूमि पर मटर का उत्पादन हो रहा है। कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में किसान मटर को बडे़ पैमाने पर उगा रहे हैं। इस साल फसल पर मौसम का कहर बरपा है। ऐसे में उत्पादन में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। घाटी के किसान अमित, रोशन लाल, संजीव, संजय, जय चंद ठाकुर, चमन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, देवराज ठाकुर, अनूप, जोग राज आदि का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ओलावृष्टि के कारण नकदी फसल मटर को काफी नुकसान हो गया है। ऐसे में पौधे विकसित होने से ही पीले हो रहे हैं। इसके चलते फसल की बढ़ोतरी आशा के अनुरूप नहीं होने से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कृषि प्रसार अधिकारी अनिल कुमार बताते है कि अत्यधिक बारिश के चलते खेतों में पानी जमा होने से मटर फसल पर फफूंद की परत पनप रही है। इससे भी मटर पीला हो रहा है। उन्होंने किसानों को डायथेन -45 का छिड़काव करने की सलाह दी है। उधर, कृषि उप निदेशक डॉ. राजपाल शर्मा ने बताया कि इस बार अधिक बारिश से फसल पर कई बीमारियां पनप रही हैं। लिहाजा किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही रोग का निदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed