फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कौन बनेगा ब्लॉक समिति अध्यक्ष, आज होगा फैसला

कौन बनेगा ब्लॉक समिति अध्यक्ष, आज होगा फैसला

Tue, 15 Jan 2019 07:30 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा ब्लॉक समिति अध्यक्ष, आज होगा फैसला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। पंचायत समिति कुल्लू ब्लॉक को बुधवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए पंचायत समिति की अहम बैठक बुधवार को रखी गई है। बैठक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को दो तिहाई बहुमत मिलने के बाद नया अध्यक्ष भाजपा का होगा।

हालांकि पिछली बैठक में कोरम पूरा न होने के चलते अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पाई थी। चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एसडीएम कुल्लू को प्रजाइडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम कुल्लू की देखरेख में होगी। गौर रहे कि पंचायत समिति अध्यक्ष पर पहले कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष काबिज था। लेकिन भाजपा सदस्यों की ओर से अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद अध्यक्ष को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित की गई। लेकिन कोरम पूरा न होने से यह प्रक्रिया अधूरी ही रही। इस संबंध में बीडीओ कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को पंचायत समिति की अहम बैठक होगी। अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एसडीएम कुल्लू सदर बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पाई थी। उधर अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा व कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है। ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed