{"_id":"5b5dc3424f1c1b8f568b70b6","slug":"121532871490-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर वैरायटी के सेब ने दी मंडियों में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर वैरायटी के सेब ने दी मंडियों में दस्तक
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
सेब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। कुल्लू जिला की विभिन्न मंडियों में सेब की स्पर वैरायटी ने दस्तक दे दी है। शुरूआती दौर में बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। कुल्लू जिला के कई प्रगतिशील बागवान विदेशी किस्मे तैयार कर रहे हैं। इन वैरायटी की खासियत यह है कि इसका रंग जुलाई के दूसरे पखवाड़े में ही आ जाता है, जब मार्केट में कोई सेब नहीं होता है।
बंदरोल सब्जी मंडी में रविवार को स्पर वैरायटी का सेब 120 से 125 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। हालांकि घाटी में अभी इन प्रजाति के सेब चुनिंदा बागवान ही पैदा कर रहे हैं। बागवान अमित, मुनीष, अमन, अशोक ठाकुर, चुनी लाल, चंदे राम ठाकुर, देवराज, ज्ञान ठाकुर आदि ने कहा कि अभी उनके बगीचों में इन किस्मों की पैदावार कम है। कम उत्पादन के चलते इनके दाम अच्छे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुपर चीफ, स्कारलेट-2 और रेड विलोक्स आदि वैरायटी तैयार हो चुकी है। बेहतर रंग और आकार से कीमत उम्दा मिल रही है। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर कहते है कि मंडी में स्पर किस्म का सेब 120 से 125 रुपये प्रति किलो हाथों हाथ बिक रहा है। बागवानी विभाग के उप निदेशक डॉ. आरएल शर्मा ने कहा कि विदेशी किस्म की स्पर वैरायटी कुल्लू के कई क्षेत्रों में बागवानों ने तैयार कर दी है। विभाग के उद्यान में भी इन किस्मों को तैयार किया गया है। इनमें रंग 20 जुलाई तक आ जाता है। ऐसे में बाजार में बागवान को अच्छे दाम मिल जाते है।