फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवता गौहरी के आगमन से शुरू होगा पीपल जातर

देवता गौहरी के आगमन से शुरू होगा पीपल जातर

Fri, 27 Apr 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
देवता गौहरी के आगमन से शुरू होगा पीपल जातर
देवता गौहरी के आगमन
विज्ञापन

से शुरू होगा पीपल जातर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ
तीन दिवसीय बसंतोत्सव को नगर परिषद ने पूरी की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कल से 30 अप्रैल तक मनाया जाना वाला जिला स्तरीय वसंतोत्सव (पीपल जातर) मेला देवता गौहरी के आगमन के साथ ही शुरू होगा। शनिवार को देवता गौहरी ढोल-नगाड़ों की थाप पर ढालपुर मैदान में पहुंचेंगे। जहां नगर परिषद कुल्लू के पदाधिकारियों तथा अन्य सदस्यों द्वारा देवता का देवविधि से स्वागत किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय पीपल जातर मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में शाम आठ बजे करेंगे।
उधर, मेले में अच्छे कारोबार की उम्मीद लेकर कारोबारी अपनी दुकानों को सजाने में लगे हैं। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष एवं मेला कमेटी के प्रधान गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पीपल जातर मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए दो दर्जन अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा समापन वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। 29 अप्रैल को संध्या में सदर विधायक सुंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


अस्पताल मार्ग से होकर गुजरेंगे वाहन
पीपल जातर मेले में जिला मुख्यालय ढालपुर में मुख्य मार्ग पर 28 अप्रैल से एक हफ्ते तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान ढालपुर चौक से वाहन एसपी कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर और क्षेत्रीय अस्पताल से होते हुए कॉलेज चौक से गुजरेंगे। इमरजेंसी वाहनों के लिए इसमें छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों तक चलने वाले पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या 28 अप्रैल को स्टार कलाकार दिपेश राही अपनी प्रस्तुति देंगेे। वहीं 29 अप्रैल को कॉमेडियन राजीव मल्होत्रा, गायक इंद्रजीत और स्टार कलाकार विंती सिंह होंगी। इसके अलावा मेले की अंतिम सांस्कृतिक सांझ 30 अप्रैल को बॉलीवुड स्टार युवी धमाल मचाएंगे। इसके अलावा स्प्रिंग क्वीन मेले का मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed