फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंजार अस्पताल को मिले दो डॉक्टर, राहत

बंजार अस्पताल को मिले दो डॉक्टर, राहत

Sun, 04 Feb 2018 09:24 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
बंजार अस्पताल को मिले दो डॉक्टर, राहत
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के बेसहारा पशुओं को कनौन पंचायत में आश्रय मिल गया है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को चनौन पंचायत के गांव शलेरा में बने गोसदन का शुभारंभ किया। चार लाख रुपये की राशि से गोसदन की चारदीवारी और विस्तार का कार्य किया जाएगा। फिलहाल, गोसदन में 35 पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि वन मंत्री गोविंद ठाकुर शाईरोपा में नेचर आफ लर्निंग की नींव रखेंगे। लगभग ढाई करोड़ की लागत से एक विशाल भवन तैयार किया जाएगा। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अधिकारियों के कार्यालय को जनहित में देखते हुए शाईरोपा शिफ्ट किया जाएगा। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा फरवरी में बंजार की सब्जी मंडी का निरीक्षण करेंगे। इसी के साथ किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए और बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। शिमला में बैठक के दौरान दो डाक्टरों की नियुक्ति बंजार अस्पताल के लिए करवाई गई है, जो जल्द ही अपनी सेवाएं बंजार अस्पताल में देंगे। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी का कहना कि उन्हें मलाल है कि शुभारंभ मौके पर उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, बीडीओ बंजार वीआर वर्मा, सीआर चौधरी, योगेश, तरुण कुमार, देविंद्रा देवी, शेर सिंह, फुला देवी, चमन लाल, बीना भारती, गंगोत्री शर्मा, अनीता देवी, रविंद्र, पोषी देवी, जगदीश ठाकुर, संगत राम, डॉ. राजकुमार शर्मा, बीना देवी, बिंदी देवी, भोला दत्त, मोहन लाल, दिला राम, मोहन लाल, सुखदयाल, निहाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed