{"_id":"68cc4052deee240c6e0f7975","slug":"120-feet-long-bailey-bridge-ready-in-dhochak-vehicles-will-run-from-today-kullu-news-c-89-1-klu1001-157307-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धोचक में 120 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार, आज से दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धोचक में 120 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार, आज से दौड़ेंगे वाहन
Thu, 18 Sep 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू-कालंग सड़क में धोचक में तैयार किया बैली ब्रिज, जिसमें शुक्रवार को वाहनों की शुरू की जाए
जिला मुख्यालय से जुड़ेगा 30 से अधिक गांवों का संपर्क
भूस्खलन के चलते सड़क में बंद हो गई थी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू-शालंग सड़क पर धोचक में 120 फीट लंबा बैली ब्रिज बनकर तैयार है। इससे शुक्रवार से वाहन आर-पार होंगे। पुल के दोनों ओर सड़क में कुछ कार्य शेष रह गया है। इसे लोक निर्माण विभाग पूरा कर रहा है।
शुक्रवार से इस बैली ब्रिज से वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। कुल्लू-शालंग सड़क के धोचक में भूस्खलन के चलते चार पंचायतों समाणा, डुखरीगाहर, फलाण और चौपाड़सा का संपर्क कट गया था। क्षतिग्रस्त सड़क से आगे वाहन नहीं जा रहे हैं। अब चार पंचायतों के 30 से अधिक गांवों की सैकड़ाें की आबादी को सुविधा मिलेगी।
गौर रहे कि भूस्खलन के कारण सड़क को काफी अधिक नुकसान पहुंचा था। सड़क में डंगा लगाने में काफी अधिक समय लगना था। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने लगघाटी का दौरा किया तो इस जगह पर बैली ब्रिज लगाने का विकल्प सबसे उपयुक्त पाया गया। महज दो सप्ताह में लोक निर्माण विभाग ने धोचक में इस पुल को तैयार किया। खास बात यह है कि लगघाटी का 120 फीट लंबा ब्रिज सबसे लंबा पुल है। इतना लंबा ब्रिज घाटी में नहीं लगा है। अभी सड़क बंद होने से किसान और बागवान अपने उत्पादों को सब्जी मंडियों तक नहीं ला पा रहे हैं। पुल से वाहन दौड़ने पर किसान अपने उत्पादों को आसानी से मंडी पहुंचा सकेंगे। बीमार होने की स्थिति में मरीजों को पीठ पर उठाने की नौबत नहीं आएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग कुल्लू के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि बैली ब्रिज तैयार है। दोनों तरफ कुछ काम रह गया था। इसे पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार से इस पर वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
--