फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिला सशक्तीकरण में पुरुष दें योगदान

महिला सशक्तीकरण में पुरुष दें योगदान

Sat, 19 Jan 2019 07:37 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण में पुरुष दें योगदान
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। महिला सशक्तीकरण में पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी निभाए। जब तक पुरुष महिला को सशक्त बनाने में योगदान नहीं देंगे, तब तक महिला सशक्त नहीं हो सकती। पिता अपनी बेटियों को अपराजिता बनाएं।
विज्ञापन

यह बात पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शनिवार को महिला मंडल कलैहली भवन में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में कही। इसमें करीब 47 आईटीआई छात्राओं और महिला मंडल की सदस्यों ने हिस्सा लिया। उनको अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एवं कमांडेंट डॉ. लाल सिंह कौंडल भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशा एक गंभीर बीमारी है। इसे देखादेखी में कतई भी ट्राई न करे। वर्तमान में कुल्लू जिला में नशे का ट्रेंड बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस इससे बचाने के लिए जागरूकता ला रही है। लेकिन युवाओं को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि समाज का आधार बेटियां हैं। कल उन्होंने ही समाज को चलाना है। अगर बेटियां कुछ अच्छा करेंगी तो यह समाज के लिए ही बेहतर होगा। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एवं कमांडेंट डॉ. लाल सिंह कौंडल ने कहा कि वर्तमान में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। बेटियों ने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं। समाजसेवी डागू राम ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। कहा कि महिलाओं के हित में ऐसे अभियान चलाए जाने की आज जरूरत है। इस दौरान सहभागिता आपकी व हमारी प्रोजेक्ट स्वयंसेवी बीजू, आईटीआई एमडी तपेश चोपड़ा, उप प्रधान हेत राम दुर्गा वाहिनी की आल इंडिया कोऑर्डिनेटर रजनी ठुकराल ने कहा कि महिला अपने चरित्र के साथ कभी समझौता न करें। शिक्षा महिला के लिए सबसे जरूरी है।
विज्ञापन


जागरूक होंगे लोग
श्वेता कपूर ने कहा कि बेटियों को कोख में मारा जा रहा है। बिना महिला के समाज की कल्पना भी संभव नहीं। ऐसे कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे।

मिलकर प्रयास की जरूरत
महिला मंडल कलैहली की प्रधान शारदा शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इसके लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

मील का पत्थर बनेगा कार्यक्रम
कलैहली पंचायत प्रधान शीला देवी ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम से लाभ हुआ।

अधिकारों का पता चला
लता ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, युवा समन्वयक ने जिस तरह से छात्राओं व महिलाओं को समझाया, उससे उनको अपने अधिकारों के बारे में पता चला।

हर जगह हो कार्यक्रम
योगेश कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हर जगह होने चाहिए। महिलाओं और छात्राओं को कार्यक्रम से बहुत कुछ जानने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed