फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नीलामी के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

नीलामी के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Tue, 13 Nov 2018 06:43 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
नीलामी के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद की ओर से कुछ स्थानों की नीलामी के विरोध स्वरूप व्यापार मंडल मनाली ने मंगलवार मनाली बाजार बंद रखा। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से आश्वासन मिलने पर व्यापारियों ने दुकानें खोली। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि व्यापारी विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं के समाधान को व्यापार मंडल मनाली एकजुट है।
व्यापार मंडल का मानना है कि जिन स्थानों को नगर परिषद नीलाम करना चाहती है, वे यहां के नागरिकों के बैठने व बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त स्थान हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी इन स्थानों को खाली रखा जाना चाहिए। व्यापार मंडल परिषद की कार्यशैली से खफा है। व्यापार मंडल मनाली कई बार इन स्थानों की नीलामी करने का विरोध कर चुका है। लेकिन नप मनाली मनमानी ही करती रही है। कहा कि व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री गोविंद ठाकुर से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं ज्ञापन सौंपा। मंत्री गोविंद ठाकुर ने व्यापार मंडल की मांगों को उचित ठहराया और यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा आश्वासन मिलने के उपरांत व्यापार मंडल ने सभी सदस्यों की सहमति से दो बजे के बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


नीलामी पर लगाई रोक : महेंद्र
नगर परिषद मनाली के कार्यकारी अधिकारी महेंद्र ठाकुर ने कहा कि नीलामी को रोक दिया गया है। उधर, नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने कहा कि नप ने नीलामी को लेकर सोमवार को ही अपना फैसला वापस ले लिया था। इसकी जानकारी उपायुक्त कुल्लू सहित मनाली एसडीएम को दे दी थी। जब निर्णय वापस ले लिया था तो बाजार बंद रखने का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed