फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बालीवुड क्वीन कंगना मणिकर्णिका की डबिंग में व्यस्त

बालीवुड क्वीन कंगना मणिकर्णिका की डबिंग में व्यस्त

Sun, 04 Nov 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
बालीवुड क्वीन कंगना मणिकर्णिका की डबिंग में व्यस्त
कंगना रणौत मणिकर्णिका फिल्म की डबिंग में व्यस्त
विज्ञापन

नए एंगल से शूट किए जा रहे फिल्म के कुछ सीन
इस बार मनाली स्थित बंगले में मना सकती हैं दिवाली
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों मणिकर्णिका फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य में व्यस्त हैं। पहले चरण में डबिंग का काम पूरा किया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के कहने पर फिल्म के कुछ सीन नए एंगल से शूट किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यदि उन्हें फुर्सत मिलती है तो वे दिवाली अपने मनाली के बंगले कार्तिकेय में मना सकती हैं। हालांकि तनु वेड्स मनु रिटर्न के बाद से कंगना कोई बड़ी फिल्म नहीं कर सकी हैं।

इस समय उनके पास मर्णिकर्णिका और मेंटल है क्या- ही तुरुप के पत्ते हैं। ऐसे में धार्मिक प्रवृति की कंगना रणौत अपने बंगले में दिवाली की पूजा अर्चना करने के अलावा मनाली स्थित माता हिडिंबा और उनके बंगले के सामने स्थित कार्तिकेय मंदिर में आशीर्वाद ले सकती हैं। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि फिलहाल कंगना बॉलीवुड में अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन पहाड़ उनके मन-मस्तिक में बसे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में बसने का ख्याल त्यागकर मनाली में बंगला बनाया है। जब भी उन्हें समय मिलता है वे मनाली की ओर दौड़ पड़ती हैं। ऐसे में उन्हें मायानगरी में फुर्सत मिलती है तो वे जरूर घर का रुख करेंगी। बता दें कि कंगना ने मनाली के सिमसा में सेब के बगीचों के बीच परंपरा और आधुनिकता के संगम से एक भव्य बंगला तैयार किया है। कंगना ने इसकी इंटीरियर और एक्सटीरिया डेकोरेशन को अपने मनमाफिक तैयार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed