{"_id":"5a9408324f1c1b3c718b71ee","slug":"11519650866-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन माफिया पर शिकंजा कसने को विभाग ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन माफिया पर शिकंजा कसने को विभाग ने बढ़ाई चौकसी
Updated Mon, 26 Feb 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन माफिया पर शिकंजा कसने को बढ़ाई चौकसी
अधिकारियों व कर्मचारियों को वन क्षेत्र में दौरे करने के निर्देश
जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक किए जाएंगे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। वनों में अवैध तरीके से पेड़ काटने वाले वन माफिया के खिलाफ वन विभाग सख्ती से पेश आएगा। वन और निजी भूमि पर भांग की खेती करने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। पार्वती वन मंडल के वन मंडलाधिकारी हीरा लाल राणा ने सभी वन अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने बताया कि वन कर्मचारियोें और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वन क्षेत्र में लगातार दौरे करें। वन संपदा को अवैध तरीके से नुकसान पहुंचाने वाले लोगोें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। राणा ने बताया कि वनों मेें लगातार आग लगाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया गया है कि वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिससे वनों में आग लगाने की घटनाओं में कमी आ सके और वन संपदा को नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि पार्वती वन मंडल में 31 मार्च तक लगभग 298 हेक्टेयर वन भूमि पर 3 लाख 20 हजार 850 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने का लक्ष्य रख गया था, जिसमें से अधिकतर लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्वती वन मंडल में वन भूमि पर अवैध कब्जे के 10 बीघा से कम 140 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 121 मामले निपटा दिए गए हैं जबकि नौ मामले हाई कोर्ट में चल रहे हैं। इसके अलावा 17 मामलों को निपटाने के लिए भुंतर तहसीलदार को भेजा गया है। इसी तरह से 132 मामले 10 बीघा से ज्यादा वन भूमि कब्जाने के पाए गए थे। इनमें से 28 मामलों में कार्रवाई हो रही है और 20 मामलों में कब्जाधारियों से जमीन वन विभाग ने अपने कब्जे में ले ली है। हीरा लाल राणा ने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने आसपास के वनों में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों की जानकारी वन महकमे के कर्मचारियों व अधिकारियों को दें।