फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भूस्खलन से सोलंग गांव में ढहा मकान

भूस्खलन से सोलंग गांव में ढहा मकान

Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से सोलंग गांव में ढहा मकान
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/कोकसर। रोहतांग सहित पर्यटन नगरी मनाली में जनवरी माह से भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इसका असर सोलंग गांव में भी देखने को मिला है। गत दिनों यहां हिमखंड गिरने से स्कूल भवन बाल-बाल बचा गया था। लेकिन अब भारी बर्फबारी के बाद एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। एक अन्य घर को खाली करवाया गया है।

गांव में करीब पांच फीट बर्फ होने से भूस्खलन के कारण दो स्थानों पर तीन फीट चौड़ी दरार पड़ गई है। इससे सोलंग गांव को खतरा हो गया है। सोलंग गांव के नोख राम का घर मंगलवार रात को भूस्खलन से ढह गया है। लेकिन इस घर में कोई भी नहीं रह रहा था। घर में घास व लकड़ी रखी थी, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी ओर ग्रामीण गोकुल चंद का घर सुरक्षा को देखते हुए खाली करवाया गया है। काष्ठकुणी शैली से बना यह वही गांव है, जहां 2008 में आग लगने से 38 परिवार बेघर हो गए थे। रात को मकान गिरने की घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों में दहशत है। गांव में चार साल से भूस्खलन हो रहा है। लेकिन सरकार इसका कोई समाधान नहीं कर पाई है। ग्रामीण गोकुल, नोख राम और रूप लाल ठाकुर ने बताया उनके गांव को भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है। वे रात को दहशत से सो नहीं पाए। हर समय भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि समस्या को सरकार के ध्यानार्थ लाया गया है। उधर, एसडीएम मनाली अश्विनी कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग को मौके पर भेज दिया है। नुकसान का आकलन कर ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed