फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कांग्रेस समर्थित विनोद बने बीडीसी अध्यक्ष

कांग्रेस समर्थित विनोद बने बीडीसी अध्यक्ष

Wed, 16 Jan 2019 06:42 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित विनोद बने बीडीसी अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ब्लॉक समिति कुल्लू अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान पर अब विराम लग गया है। ब्लॉक समिति की कमान एक बार फिर कांग्रेस समर्थित विनोद कुमार को मिली है, जबकि भाजपा को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।

अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया। भाजपा की गुटबाजी का फायदा कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को मिला। ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को विशेष बैठक रखी थी। इसमें अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुए। कांग्रेस समर्थित विनोद कुमार को 13 मत पड़े, जबकि भाजपा के लेखपाल को 10, यादविरेंद्र को 9 मत पड़े। एक मत रद्द हुआ। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। गौर रहे कि पिछले दिनों भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष विनोद कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिस समय भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, उस समय भाजपा के पास कुल 19 सदस्य हो गए थे। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दो धड़ों के उम्मीदवार खड़े हो जाने से यह आंकड़ा पूरी तरह से बिगड़ गया। हालांकि भाजपा के दो गुटों में अध्यक्ष पद की कमान को लेकर जोर आजमाइश होती रही। लेकिन भाजपा के दो प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में आने से कांग्रेस की पौ बारह हो गई। कांग्रेस ने बहुमत न होने के बावजूद अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा बनाए रखा, जबकि भाजपा को इसमें करारी शिकस्त मिली। भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के गिर जाने के बाद कुल्लू में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल है। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव करवाए गए। इसमें विनोद कुमार तीन मतों से विजयी रहे है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


विनोद कुमार को 13 मत पड़े
लेखपाल को मिले 10 वोट
यादविरेंद्र के पक्ष में 9 मत पड़े
मतदान के दौरान एक वोट रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed