फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हिमाचल रेड ने नौ विकेट से दर्ज की पहली जीत

हिमाचल रेड ने नौ विकेट से दर्ज की पहली जीत

Sat, 08 Dec 2018 07:15 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल रेड ने नौ विकेट से दर्ज की पहली जीत
हिमाचल रेड ने नौ विकेट से जीता मैच
विज्ञापन

बाशिंग में राज्य स्तरीय दृष्टि बाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हकीकत ढांडा ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग स्तिथ पुलिस मैदान में हिमाचल दृष्टि बाधित खेल संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू हकीकत ढांडा ने शनिवार को शुभारंभ किया।

आठ से 10 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की चार टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मैच में हिमाचल ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 175 रन बनाए। हिमाचल रेड टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। हिमाचल रेड टीम के खिलाड़ी हरिकृष्ण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए नाबाद 70 रन बनाए। इसके अलावा शाम 6 से 10 बजे तक ट्रक यूनियन हॉल आखाड़ा बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इसमें सारेगामा फेम पायल ठाकुर, मुस्कान नेगी, वायस ऑफ कार्निवाल खेम राज ठाकुर, वॉइस ऑफ हिल्स पंकज ठाकुर, ईशा ठाकुर, पंकज नेगी सहित अन्य दृष्टि बाधित कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस दौरान शालिनी वत्स, सन्नी ठाकुर, आशीष मित्तल, डॉ. अशोक शर्मा, शेर सिंह, संघ के सचिव बुध कौशल, हिमाचल खेल परिषद के सदस्य डॉ. गौरव भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed