{"_id":"5b450c154f1c1bbc248b5c42","slug":"111531251733-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर तीन घायल
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्वार। मजदूरी कर घर वापस आ रहे बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
तहसील क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर निवासी युवक मुकेश, उमेश, अकरम सोमवार की सुबह काम करने बाइक से उत्तराखंड के केला खेड़ा गए थे। देर शाम काम खत्म कर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भगवंतनगर गांव के पास पहुंची कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों युवक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।