फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   291442 मतदाता करेंगे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

291442 मतदाता करेंगे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Wed, 08 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
291442 मतदाता करेंगे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
291442 मतदाता करेंगे 14
विज्ञापन

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान
मतदान के लिए तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों के 291442 मतदाता आज 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ से पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। बुधवार को मतदान से पहले प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई।
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता हैं। बंजार में सबसे कम मतदाता हैं, 11 प्रत्याशी पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिन्होंने मतदाताओं के दिल को जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया है। वहीं, पुराने खिलाड़ी भी मतदाताओं के संपर्क में हैं। कुल्लू जिला में कुल 149089 पुरूष मतदाता हैं। 142353 महिला मतदाता हैं और 7780 युवा पहली बार मतदान करेंगे। 18 से 29 साल आयु वर्ग में 75460 मतदाता शामिल हैं। जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 4750 मतदाता हैं। जो वीरवार को अपने पसंदीदा उम्मीवार के पक्ष में मतदान करेंगे। मनाली विस क्षेत्र में कुल 66338 मतदाता है। जोकि मनाली के चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल ईवीएम में दर्ज करेंगे। जिनमें 33724 पुरूष व 32614 महिलाएं शामिल हैं। कुल्लू विस क्षेत्र में कुल 81462 मतदाता हैं। मतदाता कुल्लू चार प्रत्याशियों की जीत व हार को ईवीएम में बटन दबा दर्ज करेंगे। इन मतदाताओं में 41576 पुरूष व 39886 महिलाएं हैं। बंजार विस क्षेत्र में कुल 66019 मतदाता हैं। जोकि तीन प्रत्याशियों की किस्मत का फरमान ईवीएम में दर्ज करेंगे। इनमें 33868 पुरूष व 32151 महिलाएं हैं। आनी विस क्षेत्र में कुल 77623 मतदाता हैं। इनमें 39921 पुरूष व 37702 महिलाएं शामिल हैं। आनी विस के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


चार प्रत्याशियों का फैसला 22985 के हाथ
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के चार प्रत्याशियों का फैसला 22985 मतदाताओं के हाथ में है। यहां पर चुनावी मैदान में चार प्रत्याशी हैं। विकट परिस्थितियों वाले लाहौल-स्पीति जिला में सर्द मौसम के बीच भी चुनावी माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची
मनाली विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम दल का नाम
गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा
हरि चंद शर्मा कांग्रेस
जीत राम बहुजन समाज पार्टी
गजेंद्र सिंह निर्दलीय

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम दल का नाम
रेणुका डोगरा राष्ट्रीय आजाद मंच
महेश्वर सिंह भाजपा
सुंदर सिंह ठाकुर कांग्रेस
कमलकांत निर्दलीय

बंजार विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम दल का नाम
आदित्य विक्रम सिंह कांग्रेस
सुरेंद्र शौरी भाजपा
झाबे राम बसपा

आनी विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम दल का नाम
किशोरी लाल भाजपा
लोकेंद्र कुमार माकपा
परस राम कांग्रेस

लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम दल का नाम
डॉ राम लाल मार्कंडेय भाजपा
रवि ठाकुर कांग्रेस
सुदर्शन जस्पा निर्दलीय
राजेंद्र करपा निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed