{"_id":"59ea2ad94f1c1b65548b8536","slug":"111508518617-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू व लाहौल-स्पीति में पांच ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू व लाहौल-स्पीति में पांच ने भरे नामांकन
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
VOTE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल्लू जिला में तीन व लाहौल-स्पीति जिला में दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। इनमें दो निर्दलीय, दो भाजपा व एक कांग्रेस उम्मीदवार शामिल है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार महेश्वर सिंह, आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किशोरी लाल ने अपने-अपने पर्चे भरे। जबकि मनाली विधानसभा क्षेत्र से गजेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। जबकि बंजार विधानसभा में अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा नहीं भरा है।
वहीं, कुल्लू विस क्षेत्र में दो उम्मीदवारों को पर्चे मिले हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कुल्लू युनूस ने शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने की पुष्टि की है। उधर, लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। वहीं, सुदर्शन जस्पा ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने शुक्रवार को दो नामांकन पत्र मिलने की पुष्टि की है।