फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   औट-बंजार-सैंज एनएच-305 पर रूकी बसों की आवाजाही

औट-बंजार-सैंज एनएच-305 पर रूकी बसों की आवाजाही

Fri, 28 Jul 2017 09:50 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
औट-बंजार-सैंज एनएच-305 पर रूकी बसों की आवाजाही
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे पर सरकारी बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही ठहर गई है। 97 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन दिनों बाद भी बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो सका है। सर्दी के बाद अब बरसात मेें भी हाईवे आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील हाईवे पर एचआरटीसी कुल्लू की दो बसें फंस गई है। वहीं जलोड़ी दर्रा के साथ सटा माशनूनाला में करीब दो 200 मीटर दायरे में पहाड़ी से हो बार-बार भूस्खलन और पानी का रिसाव चुनौती बन गया है। जिस कारण यहां फंसी कुल्लू-बागीपुल तथा कुल्लू-दलाश रूटों पर चलने वाली निगम की बसों को भी नहीं निकाला जा रहा है लेकिन छोटे वाहन चालक बीच-बीच में रिस्क के साथ लोगों की जान को जोखिम में डालकर अपने वाहन निकाल रहे हैं। माशनूनाला में हो रहा भूस्खलन और पानी रिसाव से जहां बाह्य सराज के लोगों का जिला मुख्यालय पहुंचना परेशानी बन गया है वहीं रोहाचला मार्ग पर बस सेवा के बंद होने से रघुपुर घाटी की सात पंचायतों का संपर्क उपमंडल आनी व जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

सेब सीजन शुरू होने से बागवानों को अपना सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल भरा हो गया है। हालांकि एनएच अथॉरिटी तीन दिनों से अपनी मशीनरी के साथ मार्ग को बहाल करने में जुटा है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सहायक अभियंता सुनील गुप्ता ने कहा कि मार्ग की बहाली को अथॉरिटी मशीनरी के साथ जुटा है, लेकिन बारिश होने तथा पहाड़ी से भूस्खलन दिक्कत पेश कर रहा है। उधर, जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों व पर्यटकों को खतरे वाली जगहों पर न जाने को कहा गया है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि प्रशासन हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed