{"_id":"594a9ff24f1c1bb7528b4880","slug":"111498062834-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के लिए तैयारी रखें सभी विभाग: युनूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के लिए तैयारी रखें सभी विभाग: युनूस
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष युनूस ने सभी अधिकारियों को आगामी मानसून सीजन के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बचत भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए युनूस ने कहा कि इस मौसम में कुल्लू जिला में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की आशंका बढ़ जाती है। इस तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का कंट्रोल रूम हर समय खुला रहता है और जिले में किसी भी तरह की आपदा की सूचना मिलने पर त्वरित कदम उठाए जाते हैं। टोल फ्री नंबर 1077 पर किसी भी समय आपदा की सूचना दी जा सकती है। उपायुक्त ने सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा संभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम लोगों को भी आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सकता है। भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग अपनी मशीनरी तैयार रखे। जिला के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में 24 जून को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान विशेषकर निकास नालियों की सफाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि बरसात में जलजनित रोगों की आशंका बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आईपीएच, शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी वर्कर्स जलजनित रोगों व पेयजल स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करें। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को आपदा संभावित क्षेत्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री का भंडारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्राधिकरण के नोडल अधिकारी एवं एडीसी राकेश शर्मा, एएसपी निश्चिंत नेगी, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, एसडीएम आनी पंकज शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एसई ललित भूषण अन्य विभागों के अधिकारी, आईटीबीपी व एसएसबी के अधिकारी भी उपस्थित थे।