{"_id":"65ed9a7d46fefa48500402d9","slug":"11-schemes-approved-from-center-for-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118456-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केंद्र से लाहौल के लिए 11 योजनाएं स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केंद्र से लाहौल के लिए 11 योजनाएं स्वीकृत
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति को बौद्ध विकास योजना के तहत सौगात मिली हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने बौद्ध विकास योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसके तहत लाहौल-स्पीति में 31.79 करोड़ की 11 परियोजनाओं को केेंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि बौद्ध विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मामला केंद्र सरकार को भेजा गया था। इसमें 11 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में भारी बर्फबारी के मद्देनजर शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपकरणों को खरीदने, माउंटेनियरिंग सब सेंटर के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।
स्कूलों, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और जिस्पा सब सेंटर में सोलर पावर प्लांट लगाने की परियोजना तथा सर्दियों के दौरान माइनस तापमान में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने, नेचर पार्क सिस्सू तथा मयाड़ घाटी में ट्रेकर हट बनाने की परियोजना भी इनमें शामिल है। इन परियोजनाओं की डीपीआर बनाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों ने आठ माह से कड़ी मेहनत की। परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि आने वाले एक साल में इन योजनाओं का लाभ स्थानीय जनता को मिल सके। संवाद